श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 मई 2026
क्षेत्र के गांव बापेऊ की पुरूषोत्तम गौशाला में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को हवन अनुष्ठान के साथ पूर्णाहुति हुई। कथा व्यास पंडित प्रकाश तिवारी ने रुक्मणी विवाह की कथा का वृतांत करते हुए बताया भगवान कृष्ण ने 16000 विवाह किये कृष्ण सुदामा चरित्र एवं राजा परीक्षित की मोक्ष की कथा के कथा का विश्राम हुआ। गौशाला प्रबंधक मालाराम शर्मा ने बताया कि कथा विश्राम के बाद शोभा यात्रा के दौरान हरी कीर्तन करते नाचते गाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गौशाला के कोषाध्यक्ष सेराराम गोदारा ने बताया कि कथा के दौरान दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा में सहयोग किया। 111000सरपंच चेतन राम ज्ञानाराम ज्यानी बापेउ, 51000देवाराम ज्यानी परिवार, 51000 सत्यनारायण सुथार दुलचासर, 21000लक्ष्मण राम सोनी, 21000, पनाराम ढाका परिवार, 21000भंवर नाथ पुत्र कालुनाथ, 21000 रिधकरण सोनी, 21000धनाराम गोदारा परिवार, 21000अर्जुन राम बावरी परिवार, 21000 पेमाराम गोदारा परिवार, 21000ओम प्रकाश श्री राम ज्यानी,21000 रामनिवास तरड़ जसरासर,धनाराम जाखड़ बिग्गा रामसरा के 15पटी का कमरा निर्माण की घोषणा की। 11000पेमाराम को गोदारा दुशारणा पिपासरिया, 11000 मास्टर लूणाराम ज्यानी, 11000भंवरा राम पुत्र राऊ राम ज्यानी , एवं दानदाताओं ने खल, गुड़ चारा दान, तरबूज गौ सेवा के साथ साथ बढ़ चढ़कर कर गौसेवा में सहयोग किया। कथा विश्राम दिवस पर सम्मान समारोह का अयोजन भी किया गया। अगर सिंह पड़िहार ने सात दिवसीय कथा का संचालन किया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से पुरुषोत्तम मास के महीने में श्रीमद् भागवत कथा में दान पुण्य एंव गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सहयोग किया।




