श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 मई 2026
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा संस्थान मोमासर के चुनाव रविवार को संपन्न हुए 25 मई 2026 को चुनाव में पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख थी तथा 28 मई 2026 को नाम वापसी के दिन 2 पर्चे शेष रहे।जिसमें जगत सिंह संचेती व जगत सिंह पटावरी के बीच मुकाबला था मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक संचेती व सह चुनाव अधिकारी नोरतमल संचेती के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुए अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती ने बताया कि वोटरों की कुल संख्या 413 थी जिसमें 74 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमे 3 वोट अवैध पाए गए जिन्हें ख़ारिज कर दिया । कुल 71 में से 54 वोट जगत सिंह संचेती व 17 वोट जगत सिंह पटावरी को प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी अशोक संचेती ने जगत संचेती के नाम की घोषणा की चुनाव से पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र संचेती की टीम ने विगत दो वर्षों का हिसाब व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया चुनाव अधिकारी अशोक संचेती ने सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए आभार प्रकट किया ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगत संचेती का साफ़ा पहन कर स्वागत कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन मंत्री जतन सेठिया ने किया





