श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मई 2026
ग्राम पंचायत जाखासर नया में सरपंच व उनके परिजनों पर भ्रष्टाचार, धमकी और विकास कार्यों में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई है। शिकायत के बाद पूरे मामले ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार जाकासर नया निवासी भंवरलाल पुत्र दामाराम गोदारा ने मुख्यमंत्री को भेजे गए परिवाद में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सरपंच राजू देवी, उनके पति समुंदर राम सारण एवं जेठ मलाराम सारण द्वारा पंचायत कार्यों में अनियमितताएं की जा रही हैं और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि महिला सरपंच राजू देवी के कम शिक्षित होने का फायदा उठाकर पंचायत के सभी कार्यों का संचालन उनके परिजन कर रहे हैं तथा
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि महिला सरपंच राजू देवी के कम शिक्षित होने का फायदा उठाकर पंचायत के सभी कार्यों का संचालन उनके परिजन कर रहे हैं तथा सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी गई और झूठे मुकदमों में फंसाने की बात कही गई।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि गांव में सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और कई स्थानों पर सरकारी रिकॉर्ड के विपरीत निर्माण कार्य किए गए हैं। साथ ही गलियों की सफाई के लिए आवंटित राशि, श्मशान भूमि निर्माण और अन्य विकास कार्यों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।
परिवादी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा विकास कार्यों की राशि के भुगतान पर रोक लगाई जाए। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। फिलहाल यह मामला शिकायत के रूप में सामने आया है और प्रशासनिक जांच की मांग की जा रही है।


