श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 जुलाई 2026
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत व्याख्याता श्रीमती दुर्गा डूडी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है तथा उन्होंने 68वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
श्रीमती दुर्गा डूडी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने श्रीमती दुर्गा डूडी को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यार्थियों एवं अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है।
श्रीमती दुर्गा डूडी की इस उपलब्धि पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान परिवार को गर्व है।



