श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ के एक व्यपारी के साथ ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रमोद कुमार पुत्र लीलाधर बोथरा निवासी श्री डूंगरगढ़ ने पुलिस को दी लिखित शिकायत के अनुसार उसके भाई का व्यवसाय सूरत में है और उसका सूरत आना-जाना रहता है। पीड़ित के भाई अशोक के पास गुजरात के भरूच निवासी शेरे सौरव हेमंत राव आता जाता रहता है इस दौरान उससे संपर्क हुआ। आरोपियों ने फूड कैफे की फ्रेंचाइजी देने का ऑफर दिया पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आकर आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में कई ट्रांजैक्शन करते हुए साढ़े सात लाख 750000 ट्रांसफर कर दिए।
परिवादी ने कैफे वर्धयन के प्रोपराइटर शेरे सौरभ के बैंक खाते में एक लाख रूपए 26 मार्च 2026 को, 93 हजार रूपए 8 अप्रैल को, 97 हजार रूपए 10 अप्रैल को, ट्रांसफर किए। उसके बाद सौरभ के कहने पर उसकी पत्नी वैभवी शेरे की फर्म स्पाईस स्पेयर के खाते में 12 अप्रैल को 96 हजार रूपए, 14 अप्रैल को 64 हजार रूपए, 11 मई को 99,002 रूपए, 12 मई 1,51,000 रूपए, 14 मई 50 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए
इतनी बड़ी राशि के भुगतान करने के बाद भी ना छोले कुलचे क्राफ्ट की फ्रेंचाइजी मिली ना कुछ और बाद में जाकर एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।
परिवादी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उसके भाई अशोक ने उसे बताया कि आपको छोला कुलचा क्राफ्ट फ्रैचाईजी का झांसा देने वाले सौरभ कुमार शेरे व वैभवी शेरे लेन देन के किसी मामले में भरूच जैल में बंद है।
पीड़ित ने सौरभ राव और उसकी पत्नी वैभवी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है । पुलिस ने मामला दर्ज जांच ASI देवाराम को सौंप दी है।



