श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जून 2026
निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर कस्बे में जगह-जगह सेवा शिविर हो रहे है।निर्जला एकादशी पर किया गया यह कार्य केवल एक दिन का पुण्य संचय नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि हमारी संस्कृति में “धर्म” का असली अर्थ “मानव सेवा” ही है। समाज के हर तबके को एक साथ लाकर इस तरह की शीतल सेवा देना समाज में सकारात्मक ऊर्जा, करुणा और भाईचारे को सींचने जैसा है। यह एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल है।


भीषण गर्मी के बीच सनातन धर्मावलम्बियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के पास दुर्गा पान भंडार के आगे शीतल पेय और तरबूज वितरण कर राहगीरों को राहत पहुंचाई। यहाँ कार्यकर्ताओं ने राहगिरों, बसों में आने जाने वाले यात्रियों, आस पास के दुकानदारों, आमजन को ठंडा शरबत व ठंडे तरबूजो का वितरण कर गर्मी व उमस के माहौल में ये ठंडा शरबत व ठंडा तरबूज लोगों को राहत दे रहा है। सेवा कार्यों में सक्रिय अमित पारीक ने बताया कि बड़ी एकादशी पर शीतल पेय पदार्थ वितरण का विशेष महत्व बताया गया है। इसी के चलते प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य बाजार में आमजन की सेवार्थ आयोजन किया गया। युवा बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं दे रहें है।
वहीं घूमचक्कर पर सेवाभावी युवाओं ने आपसी सहयोग से सेवा शिविर लगाया। सक्रिय युवा किशन लुहार ने बताया कि यहां राहगिरों, बसों से आने जाने वाले यात्रियों व आस पास के दुकानदारों व आमजन को दाल के बड़े, ठंडा शरबत व गन्ने का ज्यूस पिलाया जा रहा है। शिविर में युवा बढ़चढ़ कर अपनी सेवाऐं दी।

वहीं तुलसी सेवा संस्थान के सेवादारों द्वारा उत्साह के साथ शीतल आमरस राहगिरों व मरीजों को पिलाया।

बिग्गा बास में हरि गौसेवा समिति के पदाधिकारियों ने आमजन को बर्फ के गोले का वितरण किया।इस दौरान
जेसराज बिहानी, शिव बिहानी,सत्य नारायण बिहानी
राज कुमार बाहेती,प्रकाश खटीक श्याम बाहेती,जुगल मूंधड़ा,अमित बिहानी ने सेवाएं दी।






