श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-15.06.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ सोमवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के नैऋत्य कोण में
क्या होना चाहिये और क्या नहीं
________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………………15.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्……………… ………….2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………… ग्रीष्म
मास………………………………….द्वि.ज्येष्ठ
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि..अमावस्या. प्रातः 8.24 तक – 1-(क्षय)
वार……………………………………सोमवार नक्षत्र…….मृगशिरा. सायं. 7.08 तक / आर्द्रा
चंद्र राशि……वृषभ. प्रातः 8.41 तक / मिथुन
योग………………….. शूल. प्रातः 8.55 तक
योग…………. गंड. रात्रि. 4.38* तक / वृद्धि
करण………………….नाग. प्रातः 8.24 तक
करण…….. किंस्तुघ्न. सायं. 6.26 तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 05.42.01 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.21.56 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.39.55
रात्रिमान-घं.मि.से. ………………10.20.11
चंद्रोदय……………….. 06.13.27 AM पर
चंद्रास्त………………… 08.00.22 PM पर
राहुकाल………प्रातः 7.25 से 9.07(अशुभ)
यमघंट..पूर्वा.10.49 से 12.32(शुभे त्याज्य)
गुलिक…अपरा. 2.14 से 3.57(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.05 से 12.59(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)………….आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……. दूध का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………करवीर व्रत
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष..पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास संपूर्ण
दिन विशेष…… देवकार्य सोमवती अमावस्या
दिन विशेष……………… वैश्विक पवन दिवस
खगोलीय……. मिथुनेsर्क. अपरा. 12.52 पर
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है।
पंचक…………………………………. नहीं है।
सर्वा.सि.योग……………………………नहीं है।
अमृत सि.योग………उदयात् सायं. 7.08 तक
सिद्ध रवियोग…………………………..नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक………………………. 16.06.2026
तिथि…….. द्वि.ज्येष्ठ शुक्ला द्वितीया मंगलवार
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है।
अन्य व्रत………………………………. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………… नहीं है।
दिन विशेष…………….. चंद्रदर्शन (सायंकाल)
दिन विशेष……………….. विश्व एकता दिवस
खगोलीय…. कृतिकायां भौम. प्रातः 9.32 पर
विष्टि(भद्रा)………………………………नहीं है।
पंचक…………………………………. नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………………. .नहीं है।
अमृत सि.योग…………………………. नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………………. . नहीं है।
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें.
दिन का चौघड़िया
अमृत…………….प्रातः 5.42 से 7.25 तक
शुभ…………….प्रातः 9.07 से 10.49 तक
चंचल…………..अपरा. 2.14 से 3.57 तक
लाभ……………अपरा. 3.57 से 5.39 तक
अमृत…………….सायं. 5.39 से 7.22 तक
रात्रि का चौघड़िया
चंचल……… सायं-रात्रि. 7.22 से 8.39 तक
लाभ…….रात्रि. 11.15 से 12.32 AM तक
शुभ……रात्रि. 1.50 AM से 3.07 AM तक
अमृत….रात्रि. 3.07 AM से 4.25 AM तक
चंचल… रात्रि. 4.25 AM से 5.42 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
- इस दिशा में पृथ्वी तत्व की प्रमुखता है इसलिए इस स्थान को ऊंचा और भारी रखना चाहिए। नैऋत्य दिशा की भूमि नीची हो, तो वह घर के लोगों में भय के साथ धन-संपत्तिनाशक होती है।
- इस दिशा में घर के मुखिया का कमरा बना सकते हैं।
- कैश काउंटर, मशीनें आदि आप इस दिशा में रख सकते हैं।
- इस दिशा में टॉयलेट भी बनाई जा सकती है।
- इस दिशा में गड्ढे, बोरिंग, कुएं, पूजाघर, अध्यन कक्ष
इत्यादि नहीं होने चाहिए। - इस दिशा में विराजमान देवता हमारे शत्रुओं का नाश कर हमें अभयदान प्रदान करते हैं।
- नैऋत्य कोण में दोष या जन्मपत्री में राहु के पीड़ित होने पर परिवार में असमय मौत की आशंका, दादा से परेशानी, मन में अहंकार की भावना की उत्पत्ति, त्वचा रोग, कुष्ठ रोग, मस्तिष्क रोग आदि की सम्भावनाएं प्रबल रहती हैं। केतु भी राहु की तरह कृष्ण वर्ण का एक क्रूर ग्रह है, इसकी स्थिति के आधार पर नाना से परेशानी, किसी के द्वारा किए गए जादू-टोने से परेशानी, छूत की बीमारी, रक्त विकार, दर्द, चेचक, हैजे, चर्म रोग का विचार किया जाता है।
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
08.41 AM तक…..मृगशिरा….2…….वो_______राशि वृषभ - पाया स्वर्ण_______ ________________________________
01.54 PM तक…..मृगशिरा….3……..क
07.08 PM तक…..मृगशिरा….4……..की______राशि मिथुन - पाया स्वर्ण_______ _______________________________
12.22 AM तक……. आर्द्रा…..1……..कू
05.38 AM तक……..आर्द्रा…..2………घ
उपरांत रात्रि तक……..आर्द्रा…..3………ङ
राशि मिथुन – पाया रजत्_
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के नैऋत्य कोण में
क्या होना चाहिये और क्या नहीं
दक्षिण-पश्चिम दिशा (नैऋत्य दिशा) :
दक्षिण और पश्चिम दिशा के मध्य के स्थान को नैऋत्य कहा गया है। यह दिशा नैऋत देव के आधिपत्य में है। इस दिशा के स्वामी राहु और केतु हैं। अत: इस दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। आओ जानते हैं कि इस दिशा में क्या होना चाहिए और क्या नहीं।
ज्योतिष में नैऋत्य कोण का अधिष्ठाता ग्रह राहु है और यह कृष्ण वर्ण का एक क्रूर ग्रह है। कुण्डली में इसकी स्थिति के आधार पर गुप्त युक्ति बल, कष्ट और त्रुटियों का विचार किया जाता है।
आज का राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। समय है कि आप झुंझलाहट या ख़ुद को फँसा हुआ महसूस करें, क्योंकि दूसरे ख़रीदारी में पूरी तरह मशगूल रह सकते हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। आज आप सब चिंताओं को भुलाकर अपनी रचनात्मकता को बाहर निकाल सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। हमेशा आप अपनी बातों को सही मान लेते हैं। ऐसा करना सही नहीं है आपने विचारों को लचीला बनाएं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपकी मुलाक़ात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। मुश्किलों के दिन अब खत्म हो गए हैं। अब आपको अपने जीवन को नई दिशा देने के बारे में विचार करना चाहिए।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और रोज़ाना कसरत करते रहें। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। संभव है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति होना निश्चित है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज से आप नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी ज़िन्दगी में जल्दी ही खिल सकता है। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।




