श्रीडूंगरगढ टुडे 15 सितंबर 2026
1 पीएम मोदी ने मंगलवार को ‘राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस’ के मौके पर महान भारतीय इंजीनियर और राजनेता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही बेहतर भविष्य के लिए निर्माण, इनोवेशन और समाधान तैयार करने में इंजीनियरों के योगदान की सराहना की।
2 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ-इंडस्ट्री सिनर्जी मीट ‘विमर्श 2026’ में 2047 तक भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर और रणनीतिक रूप से सुरक्षित बनाने में रक्षा क्षेत्र को केंद्रीय भूमिका देने पर जोर दिया। उन्होंने डीआरडीओ, बड़ी रक्षा कंपनियों, एमएसएमई और स्टार्टअप के बीच व्यापक साझेदारी की जरूरत बताई
3 रक्षा मंत्री ने कहा कि उभरती प्रौद्योगिकियां, खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड्रोन, भविष्य के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने रक्षा क्षेत्र से तकनीकी नवाचार की गति तेज करने का आह्वान किया। आज हम देख रहे हैं कि एआई का इस्तेमाल ऐसी तस्वीर बनाने के लिए किया जा सकता है, जो 80 के दशक की प्रतीत होती है। असली खुशी तब होगी, जब हम आज से 40-50 साल आगे के भविष्य की तस्वीर पेश कर सकें
4 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज: राहुल गांधी बोले – कंप्रोमाइज्ड पीएम ने अमेरिका के सामने किया सरेंडर
5 राहुल गांधी का तर्क है कि सरकार भले ही कह रही हो कि आम ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन व्यापारी पर लगने वाली फीस का असर अंततः ग्राहकों पर ही पड़ सकता है। उनके मुताबिक, दुकानदार इस अतिरिक्त लागत को वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में शामिल कर सकते हैं और इस तरह अप्रत्यक्ष रूप से इसका भार ग्राहक की जेब पर पड़ेगा
6 2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा 0.5% टैक्स, कांग्रेस का दावा झूठा : भाजपा
7 कांग्रेस में ‘ऑपरेशन बदलाव’! राहुल-प्रियंका ने 130 नेताओं से पूछे सवाल, आधे सचिवों छुट्टी तय?
8 शुभेंदु अधिकारी के PA की मां नंदीग्राम से उम्मीदवार, बंगाल चुनाव नतीजे के 2 दिन बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या हुई थी, CM ने ये सीट छोड़ी
9 दुबई जाने वाली स्पाइजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट, दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 यात्रियों का प्रदर्शन; एयरलाइन का समय पर उड़ान का रिकॉर्ड सबसे खराब
10 मनोज जरांगे मराठा आरक्षण के लिए जालना से मुंबई रवाना, आजाद मैदान में प्रदर्शन की परमिशन नहीं; 17 दिन से भूख हड़ताल पर हैं
11 राजस्थान निकाय चुनाव जीत में BJP-कांग्रेस में 1% से कम अंतर; RLP-AAP समेत 5 दल NOTA से पीछे
12 जंतर मंतर हिंसा: स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत, निशु के पिता पर है हमले का आरोप
13 कर्नाटक में मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। बेलगावी में कथित तौर पर फ्रिज फटने से एक परिवार के चार सदस्यों की जान गई। वहीं, मांड्या में दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनकी नौ वर्षीय बेटी की मौत हो गई
14 भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर है। अगस्त 2026 में देश का निर्यात 26.12 फीसदी बढ़कर 43.81 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में व्यापार घाटा भी कम होकर 26.86 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। यह पिछले साल अगस्त के 27.2 अरब अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सकारात्मक संकेत है।
15 अगस्त में निर्यात में मजबूत वृद्धि देखी गई है। वाणिज्य सचिव के अनुसार, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, रसायन और कपड़ा जैसे कई क्षेत्रों ने इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन क्षेत्रों में उत्पादन और मांग बढ़ने से निर्यात को गति मिली है। भारत के उत्पादों की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी है।
16 भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद, भारतीय निर्यात पर ड्यूटी नहीं, 15 साल में 20 बिलियन डॉलर निवेश करेगा न्यूजीलैंड
17 गूगल रिसर्चर बोले- इंसानी नस्ल खत्म कर देगा AI, खतरा टालने के लिए बहुत कम समय; 4 साल में मामूली से हैकर बने AI एजेंट्स
18 अमेरिका ने पहली बार माना- स्पेस में हथियार तैनात किए, कौन से वेपन, कब भेजे गए अभी सीक्रेट, अंतरिक्ष में युद्ध का खतरा बढ़ा
19 सेंसेक्स 778 अंक गिरकर 74004 पर बंद, निफ्टी 280 अंक फिसलकर 23119 पर आया, ऑटो और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही
=============================



