श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 सितंबर 2026
कस्बे के तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेन्टर (अस्पताल) में सोमवार 07 सितम्बर को नि:संतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर सोमवार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। शिविर में इंदिरा आई.वी.एफ. बीकानेर की IVF विशेषज्ञ डॉ. श्वेता दाधीच अपनी सेवाएं देगी जो दंपति संतान सुख प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस शिविर में आकर उचित परामर्श ले सकते हैं।
बच्चों के ऑपरेशन से संबंधित बीमारियों के उचित परामर्श शिविर का आयोजन
इसके साथ ही, शिविर में बच्चों के ऑपरेशन से संबंधित बीमारियों के उचित परामर्श हेतु पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. तुषार आहूजा की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
शिविर में बच्चों को हर्निया, हाइड्रोसिल, नाभी के विकार, अपेंडिक्स, शरीर पर गांठे, सिर में पानी भर जाना, आंतो में रुकावट, आंतो का आंतो में फसा होना, रीढ़ की हड्डी पर गांठ, सिर पर या गले पर गांठ, लिंग का तिरछापन, अंडकोष का सही स्थान पर न होना, पेशाब के छेद का सामान्य स्थान पर न होना, पेशाब में बार बार संक्रमण होना, लिंग की खाल का न खुलना, जीभ का तालू से चिपका होना, गुर्दे में पानी भर जाना जैसी विभिन्न समस्याओं की भी जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा।











