श्रीडूंगरगढ टुडे 8 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के निर्देशानुसार अभियान के सुचारू संचालन के लिए शहर मंडल समिति की घोषणा की गई है।
अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक पूरे उत्साह के साथ चलाया जाएगा। इसके तहत शहर के प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक पूरे उत्साह के साथ चलाया जाएगा।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गठित समिति में नारायण कालाणी, अनिल आसोपा, आशीष सोनी एवं जितेंद्र जवरिया को शामिल किया गया है। समिति की ओर से नागरिकों को अभियान से जोड़ने के साथ ही घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
शहर महामंत्री मदन सोनी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने की अपील की।



