श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 जून 2026
शुक्रवार को प्रेम रतन मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी सुरत अपने परिवार सहित श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पधारकर एक क्विंटल इक्यावन किलो मिठे शीतल तरबूजों का अपने हाथों से भोग लगाया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पर्यावरण दिवस मनाया इस अवसर पर गौशाला कमेटी एवं गौशाला के कर्मचारी गण सहित ग्रामीणों ने गौशाला प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण सरक्षंण का संदेश दिया तथा इसके साथ ही अनेक वृक्षों में पानी डाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर शिवरतन सोमानी निवासी श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी गुवाहाटी ने गोशाला के वृक्षों में पांच टंकी जल डलवाकर पुण्य का कार्य किया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने सभी से अपील की हर इंसान को अपने जीवन काल में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। उपस्थित जनों ने एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया और उसे पेड़ की सार संभाल करने का भी संकल्प लिया। गौशाला कमेटी ने उपस्थित सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृध्दि की कामना की।





