श्रीडूंगरगढ टुडे 9 सितंबर 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-9 सितंबर 2026🕉️
📅 दिन — बुधवार
📜 कल्प — श्वेत-वराह
👑 मन्वंतर — वैवस्वत
⏳ युग — कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
📿 विक्रम संवत — 2083 [रौद्र]
📿 शक संवत — 1948
🌞 अयन — दक्षिणायण (उत्तर गोले)
🔥 ऋतु — वर्षा
📆 मास — भाद्रपद
🌑 पक्ष — कृष्ण
🌞 सूर्य राशि — सिंह
🌙 चंद्र राशि — कर्क ➡️ 03:35 PM से सिंह
🌅 सूर्योदय — 05:49 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:11 PM
📅 तिथि — त्रयोदशी (11:41 AM से चतुर्दशी )
🌟 नक्षत्र — आश्लेषा (03:35 PM से मघा )
✨ योग — शिव (11:19 PM से सिद्ध )
🧿 करण — वणिज (11:41 AM से भद्रा )
📍 दिशाशूल — उत्तर दिशा में
🌺 व्रत पर्व — मासिक शिवरात्रि, अघोर चतुर्दशी
📿 स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं, पाताले च धनागमः।
📿 मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।
🚫 भद्रा — दिन 11:41 AM से रात्रि 10:50 PM तक
🏵️ भद्रा वास — मृत्यु लोक
━━━━━━━━━━━━━━━
शुभ-अशुभ मुहूर्त
☠️ राहुकाल —12:00 PM से 01:33 PM
⚠️ यमगण्ड — 07:20 AM से 08:53 AM
🟤 गुलिक काल — 10:26 AM से 12:00 PM
🚫 दुर्मुहूर्त — 11:35 AM से 12:24 PM
✨ अभिजित मुहूर्त — कोई नहीं
दिन का चौघड़िया
💰 लाभ → 05:49 AM – 07:20 AM
✨ अमृत → 07:20 AM – 08:53 AM
⚫ काल → 08:53 AM – 10:26 AM
🌸 शुभ → 10:26 AM – 12:00 PM
🤒 रोग → 12:00 PM – 01:33 PM
⚡ उद्वेग → 01:33 PM – 03:06 PM
🚶 चर → 03:06 PM – 04:39 PM
💰 लाभ → 04:39 PM – 06:11 PM
रात्रि का चौघड़िया
⚡ उद्वेग → 06:11 PM – 07:39 PM
🌸 शुभ → 07:39 PM – 09:06 PM
✨ अमृत → 09:06 PM – 10:33 PM
🚶 चर → 10:33 PM – 12:00 AM
🤒 रोग → 12:00 AM – 01:27 AM
⚫ काल → 01:27 AM – 02:54 AM
💰 लाभ → 02:54 AM – 04:21 AM
⚡ उद्वेग → 04:21 AM – 05:50 AM 🌅
चौघड़िया फल विचार
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार।
✨ शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार।
✨ अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार
दिन का होरा
🟢 बुध → 05:49 AM – 06:49 AM
🌙 चंद्र → 06:49 AM – 07:51 AM
⚫ शनि → 07:51 AM – 08:53 AM
🟡 गुरु → 08:53 AM – 09:55 AM
🔴 मंगल → 09:55 AM – 10:57 AM
🌞 सूर्य → 10:57 AM – 12:00 PM
💖 शुक्र → 12:00 PM – 01:02 PM
🟢 बुध → 01:02 PM – 02:04 PM
🌙 चंद्र → 02:04 PM – 03:06 PM
⚫ शनि → 03:06 PM – 04:08 PM
🟡 गुरु → 04:08 PM – 05:10 PM
🔴 मंगल → 05:10 PM – 06:11 PM
रात्रि का होरा
🌞 सूर्य → 06:11 PM – 07:10 PM
💖 शुक्र → 07:10 PM – 08:08 PM
🟢 बुध → 08:08 PM – 09:06 PM
🌙 चंद्र → 09:06 PM – 10:04 PM
⚫ शनि → 10:04 PM – 11:02 PM
🟡 गुरु → 11:02 PM – 12:00 AM
🔴 मंगल → 12:00 AM – 12:58 AM
🌞 सूर्य → 12:58 AM – 01:56 AM
💖 शुक्र → 01:56 AM – 02:54 AM
🟢 बुध → 02:54 AM – 03:52 AM
🌙 चंद्र → 03:52 AM – 04:50 AM
⚫ शनि → 04:50 AM – 05:50 AM 🌄
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी आएगी। स्वास्थ्य पेट सम्बंधित समस्याओं को छोड़ ठीक रहेगा लापरवाही के कारण अन्य रोग होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर माहौल खुशनुमा रहेगा आपके विचार सहकर्मियो को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा जातको को भी अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसायी वर्ग अपने कार्यो से संतुष्ट रहेंगे बीच में धन की आमद होने से खर्च चलते रहेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिला वर्ग भी आज पारिवारिक वातावरण से प्रसन्न रहेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप बोलचाल में विशेष सावधानी बरतें अधिक बोलने की प्रवृति सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र पर हानि करा सकती है। सेहत मामूली बातों को छोड़ सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे परंतु अतिश्योक्ति ना हो इसका भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना दिखाये धैर्य का परिचय दें आज धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा आपकी बचकानी हरकतों से हास्य का माहौल बनाएंगे। परिजन आपकी बातों को सम्मान देंगे। महिलाये आज भावनाओ को समझेंगी प्रत्येक क्षेत्र पर सहयोगी रहेंगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से कम समय में अधिक धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सोची हुई योजनाएं फलीभूत होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्र अथवा संबंधियों से आनंददायक भेंट होगी। आज किसी पुरानी घटना के ताजा होने से आत्मग्लानि एवं मानसिक दुःख के प्रसंग भी बन सकते है। मध्यान पश्चात महिलाये थकान के कारण आराम के मूड में रहेंगी घर में थोड़ी अव्यवस्था भी रह सकती है। दैनिक कार्यो से समय निकाल कर परिजनों के साथ हास-परिहास के अवसर मिलेंगे। आज के दिन आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन का पूर्वार्ध दुविधा में बीतेगा आवश्यक कार्यो में सहकर्मियो एवं परिजनों से वैचारिक मतभेद रहने के कारण असमंजस की स्थिति बनेगी फलस्वरूप कार्य में विलम्ब होगा। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी आप सुनेंगे सबकी करेंगे अपने ही मन की जिससे मानसिक बोझ कम होगा व्यवसाय से भी आकस्मिक धन लाभ होगा उधारी के पैसे वसूल कर पाएंगे। महिलाये आज धन लाभ होने अथवा मनचाही वस्तु मिलने से प्रसन्न रहेंगी। सरकारी कर्मचारियो को भी आकस्मिक लाभ उत्साहित करेगा लेकिन आलसी वृति के कारण आलोचना हो सकती है। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी कल्पनाओं को साकार करने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में मन इच्छित परिस्थितियां मिलने पर जम कर लाभ उठाएंगे लेकिन आपके किसी निर्णय से सहयोगियो को कष्ट पहुँच सकता है। धन कमाने की लालसा के आगे सम्बन्धो को अधिक महत्त्व नहीं देंगे परिवार के लिए भी कम समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को सहकर्मियो का विशेष सहयोग मिलने से परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग में लोभ की भावना अधिक रहेगी। शेयर सट्टे आधी जोखिम वाले कार्यो से निश्चित धन वृद्धि होगी। संध्या का समय थकान वाला। रहेगा ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थ में शांति रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी घर एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर कामो की भरमार रहने के कारण शरीर की अनदेखी करेंगे। ठीक से आराम ना मिलने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं अकारण क्रोध आएगा। परिवार में आज भी गलतफहमियों के कारण कलह के प्रसंग बन सकते है अनैतिक गतिविधियों विशेष कर महिलाओं से सम्बन्ध में स्पष्टता एवं दूरी बना कर रखें अन्यथा इसके निकट भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। व्यवसाय में नौकरों अथवा स्वयं की लापरवाही से आकस्मिक हानि हो सकती है। सामाजिक स्थल के कार्यो में जाने से बचें धन के साथ मान हानि के योग है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा दिनचर्या में सुधार लाएगा। फिर भी व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। सरकारी कार्यो में समय और धन नष्ट करके पर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे लेकिन व्यवस्था भंग नहीं होगी लाभ आशानुकूल नहीं रहेगा फिर भी दैनिक खर्च पूरे कर ही लेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो टालना ही बेहतर रहेगा। संध्या के समय शारीरिक दर्द एवं उदर सम्बंधित व्याधि रहेंगी स्वास्थ्य का ध्यान रखे आराम समय पर करें। घर के बुजुर्ग किसी कारण से नाराज हो सकते है। संताने उद्दण्ड व्यवहार करेंगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आशानुकूल धन लाभ ना होने पर भी आप संतोषी वृति रखेंगे। लेकिन आर्थिक कारणों से तकरार अथवा राग द्वेष हो सकता है। आज आप कार्यो के प्रति गंभीर नहीं रहेंगे जिससे सहकर्मियो को असुविधा होगी। परिजनों की बातों को भी आलस्य के कारण टालना कलह का कारण बनेगा। प्रेम-प्रसंगों में उदासीनता रहेगी। आप केवल स्वार्थ सिद्धि हेतु मीठा व्यवहार रखेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान बना रहेगा। धर्म-कर्म में दिखावे की निष्ठा रहेगी। आज खर्च करने में भी पीछे रहेंगे। संध्या के समय छाती, कमर एवं पैरों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। परिजनों के विरोध से बचने के लिये समय पर सुविधा उपलब्ध कराए।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। घर एवं बाहर सभी जगह आपका दबदबा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में डूबी रहेंगी। धन लाभ के साथ साथ खर्च भी लगे रहेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष नहीं रहेगा। धनाभाव के चलते कुछ कार्य बीच में छोड़ने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखेंगे फिर भी परिश्रम का उचित फल ना मिलने से निराशा रहेगी। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें उधारी वापस ना मिलने के कारण चिंता रहेगी। मध्यान के बाद थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके विपरीत व्यवहार के कारण ख़राब होगा घर के सदस्यों की बातों का उल्टा जवाब देने पर वैर विरोध बढ़ेगा। संताने इच्छा पूर्ती ना होने पर निराश रहेंगी। महिलाओं के प्रति भी अनादर का भाव रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए बेहतर सिद्ध होगा परन्तु स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते बाधक बन सकती है समय रहते शारीरिक परिक्षण कराये अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में परिश्रम अधिक रहेगा एवं लाभ न्यून परन्तु अंतिम भाग में परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। नए कार्य का आरम्भ अभी कुछ दिन टालें। महिलाये घरेलु कार्य में उलझी रहेगी फिर भी दाम्पत्य जीवन में शान्ति बनाये रखने में मददगार बनेगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक लाभ हो सकता है। परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज ना चाहकर भी क्रोध के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में भी अहम् की भावना रहने से लोग आपसे दूरी बना सकते है। व्यवसाय सामान्य चलते हुए एकाएक ठप्प हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के प्रति ईर्ष्या की भावना रहने से स्वयं की प्रगति में बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर स्थिति सामान्य रखने के लिए व्यवहार कुशलता से काम निकालना पड़ेगा पारिवारिकजन को भी साथलेकर चलें शांति बनी रहेगी अन्यथा आपकी आदतों से तंग आकर परिजन कठोर कदम उठा सकते है जिससे दिनचर्या में असहजता बनेगी। सन्तानो से मतभेद रहेगा। धर्म-कर्म में कम रूचि रहेगी
पंडित नरेश सारस्वत रीङी 8055566975




