श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 मई 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अखेचंद मुंधड़ा निवासी दुलचासर सोमवार को अपने परिवार सहित गौशाला में पधारकर गौशाला का अवलोकन कर गौसेवा की उन्होंने तीन क्विंटल 11 किलो मीठे शीतल तरबूजों का गौवंश को भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं दिल्ली प्रवासी रामकिशन अविनाश खुशबू मोहता ने गौशाला की गौ माताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया। सीताराम मनोज कुमार मोहता निवासी दुलचासर प्रवासी हैदराबाद पुणे नवनीत मोहता ने 6 क्विंटल 25 किलो मीठे शीतल तरबूजों का गौ माता को भोग लगाकर वैवाहिक वर्षगांठ की मनाई। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।



