श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पंचायत राज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, जहां नेता लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ग्राम रीड़ी में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर जिला परिषद प्रत्याशी दुर्गा देवी पुत्रवधू हूंताराम जाखड़ और पंचायत समिति प्रत्याशी भंवरी देवी पत्नी ओमप्रकाश जाखड़ के पक्ष में मतदान की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर दोनों प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आग्रह किया।
चुनावी माहौल हुआ गर्म: जनसंपर्क अभियानों के तेज होने से ग्रामीण इलाकों में चुनावी गतिविधियां और सरगर्मी बढ़ गई है।












