श्रीडूंगरगढ टुडे 6 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के संगीत प्रेमियों व उभरती हुई नई प्रतिभाओं के लिए बेहद खास खबर है। कस्बें के आड़सर बास में भैरूंजी मंदिर के पास ‘काका म्यूजिक एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ हुआ है। एकेडमी का भव्य उद्घाटन 3 अगस्त 2026 को सांय 5 बजे मातृ शक्ति व ‘आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति’ के शूरवीर मोदी ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें। इस एकेडमी के संचालक पुरुषोत्तम सारस्वत (काका) हैं।
एकेडमी के संचालक पुरूषोत्तम काका ने बताया कि एकेडमी में गायन एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बच्चों, युवाओं और संगीत के शौकीनों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण संगीत शिक्षा मिल सकेगी।
एकेडमी की प्रमुख विशेषताएं –
- गायन (Vocal): शास्त्रीय, सुगम संगीत, राजस्थानी लोकगीत, भजन, गजल एवं बॉलीवुड संगीत।
- वाद्य यंत्र (Instruments): गिटार, हारमोनियम, कीबोर्ड (कैसियो), तबला, ढोलक, मेलोडिका, डीजेम्बे, कांगो और क्लैपबॉक्स (काजोन)।
- अनुभवी शिक्षक ( Experienced teacher) : विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
संस्थान की सुविधाएं–
- आधुनिक वातावरण: वातानुकूलित (AC) एवं सीसीटीवी (CCTV) से सुसज्जित क्लास रूम।
- प्रमाणित पाठ्यक्रम: डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स की व्यवस्था।
- व्यावहारिक अनुभव: छात्रों के लिए स्टेज परफॉर्मेंस के अवसर और हर महीने ‘मासिक संगीत सभा’ का आयोजन।
- लक्षित समूह: बच्चों एवं बड़ों (सभी आयु वर्ग) के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध।
शूरवीर मोदी ने बताया की काका म्यूजिक एकेडमी के खुलने से संगीत प्रेमियों व उभरती हुई स्थानीय प्रतिभाओं को एक नया मंच मिलेगा जिससे श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं व बच्चों को संगीत सीखने के लिए अब बाहर बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।इसके साथ ही राजस्थानी लोकगीतों और शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण मिलने से क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलेगा। तथा प्रमाणित (Certified) डिप्लोमा कोर्स और स्टेज परफॉर्मेंस के अवसरों से युवाओं के लिए संगीत के क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खुलेंगे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे या एकेडमी में विजिट करे।
भैरूंजी मंदिर के पास, आड़सर बास, श्रीडूंगरगढ़
संपर्क सूत्र: 94623 77832








