श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जून 2026
नेशनल हाइवे पर बिग्गा के पास ट्रक ने एक पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रक की टक्कर सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची घायल को लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मौके से किसी निजी वाहन से सातलेरा के पास से एंबुलेस में शिफ्ट किया गया था। मृतक बिग्गा निवासी है जिसका मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए रात को मृतक का नाम उजागर नही किया जा रहा है।


