श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 अगस्त 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS), आडसर में मंगलवार को व्यावसायिक शिक्षा के तहत ‘वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता’ विषय पर एक विशेष गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त कार्मिक गिरिराज जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि आधुनिक दौर में बैंकिंग, UPI, ऑनलाइन लेन-देन और साइबर सुरक्षा का ज्ञान हर विद्यार्थी के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को बचत की आदत डालने, बजट प्रबंधन करने और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपाय समझाए। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटल भुगतान, बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जरूरी सावधानियां बताईं।
विद्यालय के प्राचार्य किशोर सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में काम आने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी व कौशल मित्र गोवर्धन तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक सुखाराम सहित विद्यालय परिवार के सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

