श्रीडूंगरगढ टुडे 29 अगस्त 2026
गांव कोटासर श्री करणी गौशाला में रक्षाबंधन के पर्व पर गौशाला परिसर में महंत श्री त्रिलोक दास जी महाराज के पावन सानिध्य में दिव्य सत्संग संपन्न हुआ सत्संग का मंगलाचरण करते हुए महंत त्रिलोक दास ने गणेश वंदना से सत्संग की शुरुआत हुआ। त्रिलोक दास ने सत्संग की महिमा बताते हुए कहा जीव कल्याण के लिए सत्संग के साथ-साथ निस्वार्थ भाव सेवा से की गई सेवा से जीव कल्याण का सुगम समाधान है। सत्संग के मुख्य कलाकार शौकत बीकानेर ने भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालु झूम उठे इसके साथ ही भागीरथ ओझा, ओम प्रकाश जाजड़ा, मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, केसर सिंह बेनीसर सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कोटासर सहित आस-पास से बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी जयमल दास जी महाराज मंदिर से संत परम दास,दुलचासर से भागीरथ नाई, गोविंद राम नाई, हरिओम सैन, मोहनराम महीया, प्रभुराम महीया, रामरख नाई, देराजसर से सुरजा राम भादू परिवार सहित राजेडू से दौलतराम गरवा, विजय सिंह राठौड़ सुडसर, भोजास से श्रवण सिंह राजपुरोहित,मदन सिंह राजपुरोहित नेमसिंह राजपुरोहित,सीताराम सिंह राजपुरोहित, मुकेश कस्वा, बेनीसर से केशर सिंह, श्रवण दास गोवर्धन गोदारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामवासियों ने कलाकारों एवं अतिथियों का फूल माला व दुप्पटा पहनाकर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान गौशाला कमेटी के सदस्य सहित मूलाराम सारण,मालाराम सारण, किशोर सिंह राठौड़,मोहन सिंह चौहान, मदन सिंह चौहान, श्याम जोशी, कालूराम जोशी, रामदयाल शर्मा, हरदास स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। युवा कार्यकर्ताओं ने सत्संग में सेवा का सहयोग करते हुए व्यवस्था संभाली। रक्षाबंधन के पर्व पर गांव की बहन बेटियों ने गोवंश को रक्षा सूत्र बांधकर मंगलकामना की। रक्षाबंधन के पर्व पर दानदाताओं ने सामूहिक रूप से गौवंश को 21 क्विंटल हरी सब्जी का भोग समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। वही हरिराम भादू लिखमीसर दिखनादा,सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली, गोपाल महीया दुलचासर हाल दिल्ली,बेंगलुरु प्रवासी श्याम सुंदर मोटीयारसुथार पलाना,ठेकेदार गणेश मल सुथार दुलचासर,दौलत राम गरवा , राजेडू,करणी दान सुथार करनी एग्रो इंडस्ट्रीज दुलचासर, पाबू सिंह भाटी मेनसर, सुमेर सिंह भाटी सिंजगुरु, सुखराम बिश्नोई गढ़साना हाल बड़ोदरा, ने सामूहिक रूप से गौ सेवा राशि समर्पित कर पुण्य अर्जित किया वहीं उर्मिला कुकना सुपुत्री सूरजाराम देराजसर ने एक पेटी गुड़ की सेवा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।








