श्रीडूंगरगढ टुडे 7 अगस्त 2026
बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की बढ़ती यातायात जरूरतों, सड़क सुरक्षा और विकास की दृष्टि से इस मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की आवश्यकता बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग
ज्ञापन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आश्वस्त किया कि इस परियोजना का शीघ्र सर्वे करवाकर मांग को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नवरत्न सिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मुरलीधर सेन, सचिन राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने क्षेत्र के विकास एवं बेहतर फोरलेन सड़क से संपर्क की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।




