श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जून 2026
सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में योगाचार्य डॉ. ओमप्रकाश भुवाल के मार्गदर्शन में नि:शुल्क योगाभ्यास 15 मई 2026 से लगातार जारी है। सिंधी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया की प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे आयोजित हो रहे योग सत्र में मानसिक शांति व बेहतर स्वास्थ्य के लिए बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर लाभ उठा रहे हैं।
नोट- कृपया अपनी योग मैट या चादर साथ लेकर आये यह सत्र पुरी तरह से “निशुल्क” हैं।





