श्रीडूंगरगढ टुडे 12 अगस्त 2026
हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र के गांव मोमासर में भोमियाजी सेवा समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की। समिति के युवाओं ने एकजुट होकर पूरे निष्ठा भाव से गौवंश को हरा चारा खिलाया।
मोमासर की यह जागरूक और सक्रिय युवा समिति केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि नित्य प्रति गौसेवा के पावन कार्य से जुड़ी हुई है।
विदित रहे कि समिति द्वारा मोमासर में एक आधुनिक ‘गौ ट्रॉमा सेंटर’ का संचालन भी किया जा रहा है, जो क्षेत्र में बीमार, असहाय और वृद्ध गायों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए एक पशु चिकित्सक रोजाना अपनी सेवाएं दे रहे हैं,। जिससे बीमार व घायल गायों का समय पर इलाज संभव हो पा रहा है।
समिति के सेवादार भी निरंतर गौसेवा में तत्पर तैयार खड़े रहते है।




