श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 जुलाई 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार को श्री उत्सव 2026 का एक दिवसीय आयोजन ओसवाल पंचायत भवन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा जी के मंगल पाठ से हुआ । तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में मोमासर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सरिता संचेती ने श्री उत्सव का उद्घाटन विधिवत रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने महिलाओं के उद्यमिता की ओर बढ़ते चरण की सराहना करते हुए मंगल कामना प्रेषित की

मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने महिला वर्ग को व्यापारिक रूप से बढ़ावा देना ही श्री उत्सव के आयोजन का उद्देश्य बताया। बोथरा ने सभी अतिथियों व महिला उद्यमियों का स्वागत किया तथा सरपंच सरिता देवी संचेती का दुपट्टा पहनाकर उपहार भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम ने मुख्य रूप से तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, अणुव्रत समिति,ओसवाल पंचायत समिति, तेरापंथ कन्या मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में जैन तेरापंथ मीडिया प्रभारी दीपक सेठिया, श्रीडूंगरगढ़ टुडे के रमाकांत झंवर ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर मंडल की गतिविधि की सराहना की।
मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने बताया आयोजन रात्रि 8 बजे तक जारी रहा। जिसमें लगभग 25 स्टॉल्स लगाई गई ,जिसमे महिलाओं ने साड़ी, ज्वेलरी कॉस्मेटिक्स, फूड,हैंडीक्राफ्ट ,राजस्थानी मुखवास, बच्चों के लिए ड्रेसेज की आदि समान की स्टॉल्स सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ की जैन समाज की महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्र ने भी अनेक समाज कि महिलाओं ने हिस्सा लिया। और स्टॉल में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का प्रदर्शनी लगाई।
महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि विशेष तौर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित आयामों की जानकारी भी प्रत्येक जन को दी गई। जिसमें वर्ष भर के कार्यक्रमो की रूपरेखा को प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया।
इसके साथ ही आने वाले सभी लोगों का एक रजिस्टर भी तैयार किया गया, जिससे कार्यक्रम की सटीक उपस्थिति का आकलन किया जा सके। लगभग 621 से अधिक श्री डूंगरगढ़ वासी आयोजन में पहुंचे।
इसके अलावा मंडल बहनों द्वारा आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी पर 300 माला जप के लिए भी प्रेरणा दी गई जिससे सामाजिक एवं आध्यात्मिक दोनों तरफ से मानव विकास में मंडल सक्रिय है । मंडल परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान करने वालों का आभार व्यक्त किया।



