श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मिंगसरिया गांव में लंबे समय से चल रहे पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को प्रस्तावित जयपुर कूच अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है ।
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के मिंगसरिया गांव के मोहल्ले में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। गांव में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जयपुर कूच करने का निर्णय लिया था।
आज प्रस्तावित जयपुर कूच से पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों से फोन के माध्यम से बातचीत की
आज प्रस्तावित जयपुर कूच से पहले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों और उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों से फोन के माध्यम से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया की समस्या का जल्द ही निराकरण हो जाएगा ।
जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के अधिशासी अधिकारी नरेश तुनगरिया ने लॉयन न्यूज को बताया कि ग्रामीणों की मांग व जलदाय विभाग द्वारा भूजल सर्वेक्षण के बाद जो जगह चिन्हित की गई है उस जगह पर जल्द ही नए ट्यूबवेल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।
श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा से जब इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह लगातार प्रयासरत है और ग्रामीणों की मांग पर
ट्यूबवेल बनाना प्रस्तावित है जगह पूरी तरह से फाइनल हो चुकी हैं जिस जगह पर ट्यूबवेल बनेगा उसकी रिपोर्ट जलदाय विभाग द्वारा तैयार की जा चुकी है और अब जल्द ही वहां काम शुरू हो जाएगा इसको लेकर वो जलदाय विभाग के अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग पर पूरी तरह से अधिकारियों द्वारा सकारात्मक रुख अपनाया जा रहा है और जल्द ही इस समस्या का भी समाधान होने जा रहा है और उम्मीद है कि इसी सप्ताह काम शुरू हो जाएगा।


