श्रीडूंगरगढ टुडे 17 सितंबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारसीसर गांव में लंबे समय से चली आ रही विद्युत संबंधी समस्या का आखिकार समाधान गया है। गांव और जलदाय विभाग का विद्युत लोड अब तक एक ही ट्रांसफार्मर पर होने ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामवासियों की इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देशों पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। गांव में 40 KVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।इसके साथ ही जलदाय विभाग और गांव की विद्युत आपूर्ति को अलग कर दिया गया है। इससे दोनों के विद्युत भार का विभाजन होने के साथ गांव के ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा अतिरिक्त लोड भी कम होगा।
नए ट्रांसफार्मर से जलदाय विभाग की विद्युत व्यवस्था सुचारू होने के साथ ही गांव की बिजली आपूर्ति में भी सुधार होगा लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर नारसीसर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।



