श्रीडूंगरगढ टुडे 22 सितम्बर, 2026
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालासर की छात्रा वर्ग टीम ने जिलास्तरीय विद्यालयी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम की खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और जिले में विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया।
टीम में प्रियंका मेहरा, प्रीती मेहरा, यमुना मेहरा, कोमल कंवर और किरण मेहरा सहित अन्य खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेटियों की इस उपलब्धि के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। गुरुजनों, कोच और अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल और ग्राम अध्यक्ष लालासर केवलचन्द ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगन और हौसले के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी तरह मेहनत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


