श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 सितंबर 2026
कस्बे के उत्तर दिशा में स्थित प्रसिद्ध आडसर बास भैरूं धोरा मंदिर में आगामी 23 सितम्बर को विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर की रात आयोजित होने वाले जागरण में मुख्य आकर्षण हनुमान कुदाल एंड पार्टी होगी, जिनकी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति संगीत और बाबा के जयकारों के बीच झूमते नजर आएंगे।
जागरण के अगले दिन, 24 सितम्बर को मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद एवं रोटे के भोग का विशेष आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि इस पावन अवसर पर बाबा लखासर भैरव को 26वें रोटे का भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



