श्रीडूंगरगढ टुडे 16 सितंबर 2026
नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए आज अंतिम दिन है। श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के वार्ड 17 से हारे हुए प्रतिनिधि जतनसिंह राजपुरोहित ने पर्चा भरा राजपुरोहित के प्रस्तावक वार्ड 23 के नवनिर्वाचित पार्षद कैलाश प्रजापत रहें। प्रजापत ने निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के समक्ष पहले पार्षद पद की शपथ ली और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वहीं इस दौरान शूरवीर मोदी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल मौजूद रहें। गौरतलब है कि श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के 40 सीटों में से कांग्रेस को 15 भारतीय जनता पार्टी 13 निर्दलीय को 2 विकाश मंच को 9 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को एक सीट मिली है। फिलहाल स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी के पास नहीं है और गठबंधन सरकार बनने की पूरी तरह से उम्मीद जताई जा रही है।





