श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 जून 2026
राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, पारसी एवं बौद्ध) के जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए वर्ष 2026-27 के तहत विभिन्न प्रकार के कारोबारी एवं शैक्षणिक ऋणों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जनरल स्टोर, टेंट हाउस, भोजनालय, टेलरिंग, मोटर वाइंडिंग जैसे व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा एम.बी.बी.एस., बी.एस.सी., नर्सिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 5 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया “मिलन सॉफ्टवेयर” के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल “https://milannmdfc.org” पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.minorityaffairsrajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय, चौपड़ा कटला, रानी बाजार स्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या दूरभाष 0151-2201008 पर संपर्क कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।


