श्रीडूंगरगढ टुडे 24 सितंबर 2026
क्षेत्र के गांव लालासर में एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालासर निवासी शेराराम मेघवाल की पत्नी गायत्री (23) की 22 सितंबर को घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे तत्काल श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 23 सितंबर को स्थिति गंभीर होने पर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान 24 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई संदीप (निवासी रंगाईसर, सरदारशहर) ने पुलिस थाना पहुंचकर रिपोर्ट दी, जिस पर मर्ग दर्ज की गई है। एएसआई सुरेश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विवाह को केवल तीन वर्ष ही हुए थे, इसलिए नियमों के तहत मामले की आगे की जांच उपखंड अधिकारी (SDM) झंवरलाल मित्तल द्वारा की जा रही है।











