श्रीडूंगरगढ टुडे 11 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के सातलेरा गांव में बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग महिला द्वारा पेड़ पर रस्सी डालकर आत्महत्या का प्रयास किया गया लेकिन आमजन की सतर्कता से यह घटना टल गई । स्थानीय युवाओं ने सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर समिति की टीम को जानकारी दी गई जिसके बाद टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया है और महिला का उपचार किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई आवड़ दान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली गई । महिला का उप जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला की पहचान मोला देवी पत्नी डूंगराराम उम्र 80 सातलेरा गांव निवासी हैं।



