श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 जुलाई 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला के भामाशाह चेन्नई की भाग्यश्री इंटीरियर के डायरेक्टर हनुमान लेखराव सुथार ने अपने स्व.पिता लक्ष्मण राम की 12 वीं पुण्यतिथि पर दिव्य सत्संग प्रवचन पूज्य संतो के सानिध्य में आयोजन किया।। मुख्य कलाकार: खटमल सेन ऊंटवालिया एवं, गोपजी सुथार पांचू, हर्षिता रामावत काकड़ा सहित अन्य कलाकारों ने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। लेखराव परिवार के ने संतो एवं मुख्य अतिथि व कलाकारों का विशेष सम्मान करते हुए साफा पहनाकर पुष्प वर्षा कर फुलामाला पहनाकर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। महामंडलेश्वर रामरतन दास जी महाराज केलकी बगीची जयपुर, स्वामी माधव दास जी महाराज सोयला, संत श्री चरण दास जी महाराज नागौर, महंत श्री राम मोहनदास जी रामायणी अन्नपूर्णा पीठाधीश्वर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश। मुख्य अतिथि कन्हैया लाल धामू नागौर, चेतन राम मांडण पांचू, भूराराम मांडण पांचू, प्रेम नागल नोखा, प्रेम कुलरिया सिलवा, रामेश्वर लाल बोदलिया तेजरासर, रामरतन तरड़ प्रधान प्रतिनिधि नोखा, हनुमान राम छड़िया कुचोर अगुणी, रामेश्वर लाल छड़िया कुचोर अगुणी सहित अनेक संतो व अतिथियों का सम्मान किया।इस अवसर पर श्री करणी गौशाला कोटासर में ₹5100 की राशि समर्पित कर गौ सेवा का संकल्प लेते हुए 11 क्विंटल हरा चारा का विशाल भंडारा गौ माताओं को समर्पित कर अपने स्वर्गीय पिताजी की आत्म शांति की कामना की गौशाला कमेटी ने स्वर्गीय लक्ष्मण राम लेखराव काकड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा शांति की कामना की। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि हनुमान लेखराव का पुरा परिवार कोटासर की श्री करणी गौशाला से समर्पित भाव से जुड़ा हैं समय-समय पर परिवार द्वारा गौशाला निर्माण एवं गौ सेवा हेतु सहयोग निरंतर मिल रहा है। गौ सेवा करने पर लेखराव परिवार का कमेटी ने आभार जताया।









