श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 सितंबर 2026
तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में बिग्गा बास स्थित सन शाइन सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पैरा लीगल वालंटियर (PLV) बलराम बेनीवाल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पीड़ित प्रतिकर योजना तथा नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए जारी टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी और उनका सही समय पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय संचालक राकेश कुमार व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ दीपक व्यास, विशाखा शर्मा, रजनी व्यास और रिया सैनी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।













