श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र को मजबूत बनाने और पात्र युवाओं की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के समस्त पात्र युवा मतदाताओं के अधिकाधिक पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान “कोई भी पात्र मतदाता न छूटे” की थीम पर संचालित किया गया।
फॉर्म 06 भरने की दी गई जानकारी
अभियान के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, मतदान के महत्व और फॉर्म 06 को भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्राचार्य श्री अमित तंवर ने विद्यार्थियों को सरल शब्दों में जागरूक करते हुए मतदान के लोकतांत्रिक महत्व के बारे में बताया। साथ ही, युवाओं से आह्वान किया गया कि वे न केवल स्वयं आगे आएं, बल्कि अपने साथियों और परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।














