श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 अक्टूबर 2026
आज सुबह बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर गांव सातलेरा के पास बजरी से भरे चलते हुए ट्रक के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई। ट्रक के पिछले हिस्से में धुंआ निकलते देख ट्रक चालक ने ट्रक को तुरंत रोक कर नीचे कूद गया ।
आग की सूचना मिलते ही सातलेरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनियां ने तुरंत आपनो गांव सेवा समिति एवं पुलिस को सूचना दी।
सेवा समिति की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक के पिछले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।आग की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
ट्रक चालक नारायण मेघवाल ने बताया कि बजरी से भरा ट्रक बिग्गा गांव में खाली होना था चालक के मुताबिक आग प्रथम दृष्टयता शॉर्ट सर्किट होने से लगने की संभावना है।ट्रक श्री डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव का बताया जा रहा है।ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।गनीमत रही कि समय पर दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया अन्यथा पूरा ट्रक जलकर खाक हो सकता था














