श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 अगस्त 2026
अमर शहीद कालूराम इंदलिया की 122वीं जयंती के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को बादनूं स्थित शहीद कालूराम इंदलिया सामुदायिक भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन शहीद कालूराम इंदलिया सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों, बादनूं के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
सेवा समिति के अध्यक्ष खुमाराम इंदलिया ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं और ग्रामीणों को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शिविर में रवि शेखर मेघवाल, राष्ट्रीय महामंत्री; श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ,आत्माराम तर्ड़, प्रधान प्रतिनिधि पंचायत समिति नोखा; मगनाराम केड़ली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता; चुनीलाल राजस्थानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ; दानाराम घिंटाला, आरएलपी जिलाध्यक्ष; मालाराम नागा, सरपंच प्रतिनिधि बादनूं; सोहन लाल मेघवाल बिदासरिया, प्रदेश अध्यक्ष तथा गणेश तालनिया, प्रदेश महामंत्री, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राजस्थान सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे।
अध्यक्ष खुमाराम इंदलिया ने ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का अवसर भी है।
समिति की ओर से शिविर को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है। आयोजकों ने संदेश दिया “बचाएं किसी की जान, आइए करें रक्तदान।”



