श्रीडूंगरगढ टुडे 2 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ में अज्ञात लोगों द्वारा उद्घाटन से पहले ही शिलालेख को तोडऩे की वारदात सामने आई है। बेनीसर से दुलचासर तक 105 लाख की लागत से बनाई गयी 3 किमी सड़क का शनिवार को लोकापर्ण होना था, लेकिन अन्य कार्यक्रमों में समय अधिक लगने पर कार्यक्रम को टाल दिया गया था। रविवार को शाम पांच बजे लोकार्पण कार्यक्रम फाइनल हुआ था, लेकिन इससे पहले ही अज्ञात लोगों द्वारा वहां लगाए गए शिलालेख को तोड़ दिया । जिन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया उनके बारे में अभी पता नहीं लग पाया है आज सुबह जब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो यहां ये तोड़ा हुआ शिलालेख मिला। इस पर विभागीय अधिकारी राजूराम ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई गजेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए है। गजेंद्रसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




