श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जुलाई 2026
योगनी एकादशी पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गौ सेवा कर पुण्य आर्जित किया। दुलचासर निवासी पूनमचंद मूंधड़ा एवं श्याम सुंदर मूंधड़ा दुलचासर के पौत्र एवं महावीर प्रसाद मूंधड़ा के सुपुत्र अनुज मूंधड़ा के सी. ए. बनने पर मूंधड़ा परिवार ने 15मण हरा चारा गौ माताओं को समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने सी ए अनुज मूंधड़ा को बधाई देते हुए मूंधड़ा परिवार परिवार का आभार जताया। वही रिटायर्ड पीटीआई जनार्दन शर्मा निवासी बुहाना जिला झुंझुनू ने आज एकादशी के उपलक्ष में गो माताओं को हरा चारा का पावन भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।गौशाला प्रबंधक ने बताया कि समय-समय पर दानादाता गौ सेवा में सहयोग करते रहते है।













