श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 जुलाई 2026
देर रात गुसांईसर के पास एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की भिंड़त हो गई जिसमें पिकअप में सवार तीन जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मौके से आपणो गांव सेवा समिति ओर निजी वाहनों से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से घायल गांव गुंसाइसर बड़ा निवासी 25 वर्षीय मुनिराम पुत्र पोकरराम, 17 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र हंसराज, 21 वर्षीय अभिषेक पुत्र कन्हैयालाल को गम्भीर चोटें आने पर बीकानेर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए रैफर कर दिया गया।







