श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 अगस्त 2026
सेरूणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है आरोपीयो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।सेरूणा थाना अधिकारी इमिचंद से मिली जानकारी के अनुसार सेरूणा पुलिस ने शुक्रवार शाम हाइवे पर अवैध शराब के साथ एक स्कॉर्पियो जब्त की और दो आरोपियों को दबोचा गया। थानाधिकारी के निर्देशन में एएसआई गोकुलचंद की टीम ने हाइवे पर गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोका तो उसमें अवैध शराब भरी हुई मिली जिस पर पुलिस ने स्कॉर्पियो में मिली 8 पेटी अवैध शराब स्कॉर्पियो जब्त कर ली व दोनो आरोपीयों 30 वर्षीय वीर विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी झंझेउ तथा 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत निवासी झंझेउ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कार्रवाई में एएसआई गोकुलचंद सहित कांस्टेबल मुकेश, सेवानंद व ड्राइवर राजवीर की विशेष भूमिका रही वहींमामले की जांच थाना अधिकारी इमीचंद कर रहे हैं।




