श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अगस्त 2028
कस्बे के वार्ड संख्या 37 में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। जिसके कारण रात होते ही पूरा वार्ड घुप अंधेरे में डूब जाता है, जिससे निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।तथा हर समय अनहोनी व दुर्घटना की आशंका बनी रहती है
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लाला झंवर ने बताया कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए नगरपालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वार्डवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सड़कों पर रोशनी न होने से हादसों (जैसे गड्ढों में गिरना, जानवरों से टकराव) और चोरी/असामाजिक गतिविधियों जैसी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई है।
पार्षद प्रतिनिधि ने नगरपालिका प्रशासन से अविलंब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर वार्ड में रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।









