श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका का साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी के सान्निध्य में व्याख्यान के बाद दिवंगत अमरावती बोथरा धर्मपत्नी दिवंगत विमल बोथरा की स्मृति सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान संघीय संस्थाओं, श्रावक समाज और शोकाकुल परिवार की उपस्थिति हुए।

सभा की ओर से मंत्री प्रदीप पुगलिया युवक परिषद से मंत्री पीयूष बोथरा, महिला मंडल से उपाध्यक्ष मधु झाबक, दिवंगत परिवार से अजय बोथरा, रुचि दुगड़, मोहनलाल सेठिया, महावीर माली ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

साध्वी श्री लक्ष्य प्रभा जी ने अशोक कुल परिवार को संबोधित करते हुए संबल प्रदान किया। कार्यक्रम में सभा के कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, जितेश मालू, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया, युवक परिषद से अशोक झाबक, शोकाकुल परिवार से नरेंद्र, विजय,अजय बोथरा, निर्मल पुगलिया, संतोष देवी, सरिता देवी, प्रेम बाई आदि श्रावक समाज के साथ उपस्थित रहे।
कुशल मंच संचालन मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।





