श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अक्टूबर 2026
श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी स्कूलों को तकनीक आधारित बनाने के लिए शिक्षा विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में रूपादेवी मोहता राउमावि में दो दिवसीय एआई कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय एआई कार्यशाला में ब्लॉक के 200 माध्यमिक शिक्षकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। जिसमें शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा एआई लाइसेंस व आईडी प्रदान की गई।
कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखा कि कैसे कम समय में प्रभावी लेसन प्लान, नवाचारी शिक्षण सामग्री, रोचक गतिविधियां और डिजिटल मूल्यांकन तैयार किया जा सकता है।
मास्टर फैसिलिटेटर किशन शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि पीरामल फाउंडेशन के कपिल शर्मा, सूर्यप्रकाश एवं गोविंद रामावत ने प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया।
इस कार्यशाला का आयोजन सीबीईओ सरोज पूनिया के मार्गदर्शन और एसीबीईओ अशोक चुग के सहयोग से किया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के नए तरीकों से परिचित करवाते हुए विद्यालयों में तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।













