श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 जुलाई 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धनेरू ग्रामीण बड़ी संख्या में शनिवार शाम विधायक ताराचंद सारस्वत से मिलने विधायक आवास पहुंचे । भाजपा नेता आईदान पारीक ने बताया कि पिछले दिनों धनेरू गांव के बुरलाई तलाई क्षेत्र में स्कूल भवन जर्जर हो गया था और छत गिर गई थी। छत गिरने से स्कूल संचालन के लिए बच्चों को खुले में बैठाया जा रहा है इसको लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत से ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व मंडल मिला और उनसे जल्द से जल्द नया स्कूल भवन बनाने का आग्रह किया गया। इस पर विधायक सारस्वत ने दो कमरे बनाने का आश्वासन दिया ।
इस प्रतिनिधि मंडल में आईदान पारीक आसुराम मास्टर, रमेश रामचंद्र, सुरजाराम खामिवाद, चेनाराम धनाराम खामिवाद, रामेश्वर लाल जीवनराम, पांची राम रूपाराम, भागूराम रेवाड़, हरीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद विधायक का आभार प्रकट किया।






