श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 सितम्बर 2026
लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, दो मिनट का मौन एवं सर्व धर्म सम्भाव प्रार्थनाओं के साथ श्रंद्धाजलि दी गई । कार्यक्रम में विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि सारण किसान, मजदूर एवं गरीबों की आवाज थे , उनकी ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा एक मिशाल थी उनसे प्रेरणा लेकर हमें जनहित में आगे बढ़ना चाहिए । सारस्वत ने बेटियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर रही है, इस क्षेत्र की बेटियों को भी कड़ी मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा ।

हम शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं आने देंगे । छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि महान व्यक्तित्व लूणाराम जी सारण के विचार एवं कार्य आज भी आमजन के लिए प्रासंगिक है । हम सारण के विचारों को सार्थक करने के लिए सर्वोदय समाज की विचारधारा के साथ समाजहित में शिक्षा का मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर रहे है । सुशील सेरडिया ने लूणाराम जी सारण की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला युवा प्रतिभा वंदना गोदारा ने शिक्षा पर अपने विचार रखे
लूणाराम सारण की स्मृति में 27 सितम्बर को आयोजित हुई सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में अव्वल 13 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
सारण की स्मृति में 27 सितंबर को आयोजित सामान्य ज्ञान, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 6 से 14 आयु वर्ग में दिलबाग प्रथम, सपना जाखड़ द्वितीय और प्रवीण जांगिड़ तृतीय रहे। 14 से 18 आयु वर्ग में अशोक भुंवाल प्रथम, आयुष भुंवाल द्वितीय और माया नैण तृतीय रहीं।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पूजा सारण प्रथम, विक्रम भुंवाल द्वितीय तथा कंचन मोटसरा और मनोज स्वामी तृतीय रहे। भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में गीता प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और गार्गी तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, नगरपालिका के उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई, पूर्व प्रधान भागुराम सहू, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्षणराम जाखड़, धूड़ाराम डेलु, साहित्यकार श्याम महर्षि, मुलाराम भादु, किशनाराम गोदारा, चन्द्राराम कुकणा, प्रभुराम बाना, श्रीराम भादु, केशराराम गोदारा, सुभाष पूनियां, नरेश मोट, रेखाराम कालवा, टेमाराम मेघवाल, डॉ विवेक माचरा, हरिराम गोदारा, नारायणनाथ सिद्ध, दानाराम भादु, थानमल भाटी, मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, मोहनलाल भादु, बाबूलाल तावनिया, नरेन्द्र कुमार भनोत, जगदीश स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, लालचन्द गुर्जर, रामचन्द्र गीला, दुर्गाराम महिया, गणेश पोटलिया, कुम्भाराम गोदारा, सहीराम सायच, संजय पारीक, तोलाराम सिहाग, कमल किशोर नाइ, सत्यनारायण योगी, रामप्रताप गोदारा, डालूराम कस्वां, कुम्भाराम घिंटाला, तोलाराम हुड्डा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल खिलेरी रामेश्वरलाल सारण, बीरबल देहडू, भागीरथ खिलेरी, डूंगरराम गोदारा, भंवरलाल जाखड़, उदाराम जाखड़, पदमाराम जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, रेखाराम, सुभाष भाम्भू, भंवरलाल खिलेरी, हनुमान महिया, बजरंग सुथार, भंवरलाल बाना, गोपीराम सिहाग, केशराराम कड़वासरा, अशोक सारण, संगीता बेनीवाल एवं युवा शक्ति ने सारण को पुष्पांजली अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी । कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया ।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं दयानन्द सारण ने सभी का आभार प्रकट किया । प्रवक्ता

