श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जून 2026
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजी.) राजस्थान की उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा गुरुवार को पंचायत समिति परिसर में अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने सरकार से मंत्रालयिक संवर्ग की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। परन्तु इन दौरान भारतीय परम्परा के विपरीत यज्ञ आहुतियां भी देखने को मिली।

ब्लॉक अध्यक्ष सोहनराम इन्दलिया ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी लंबे समय से कैडर रिव्यू, ग्राम विकास अधिकारी के समान स्वतंत्र जॉब चार्ट जारी करने, पंचायत स्तर के कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड की तर्ज पर व्यवस्था लागू करने तथा मंत्रालयिक संवर्ग के पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा अंतरजिला स्थानांतरण की अनुमति, न्यायालय के आदेशों के अनुरूप नोशनल लाभ, कनिष्ठ सहायक पद की शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित करने, ग्रेड पे 3600 करने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस एवं अतिरिक्त प्रभार भत्ता स्वीकृत करने की मांग भी प्रमुख रूप से शामिल है।

कर्मचारियों ने ग्रामीण विकास राज्य सेवा (आरआरडीएस) के लाभ के लिए ग्रामीण विकास अधीनस्थ सेवा के स्वीकृत पदों में 50 प्रतिशत पद मंत्रालयिक संवर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग भी उठाई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रहेगा।

सद्बुद्धि यज्ञ में गोविन्द मीणा, भोमराज गोदारा, अरविन्द मीणा, जय प्रकाश महावर, शंकरलाल डूडी, लक्ष्मीनारायण, श्याम सुन्दर नाई, राकेश मीणा, संजय कुमार, जयनारायण, सुनील कुमार, सम्पतलाल मीणा, लक्ष्मणराम नैण, बिरबलराम, सीताराम गोदारा, संगीता दर्जी, सरला जांगिड़, सीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।





