श्रीडूंगरगढ टुडे 28 सितंबर 2026
70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग खेलकूद प्रतियोगिता में ई.दे.प.रा.बा.उ.मा. विद्यालय मोमासर की छात्राओं ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने लगातार दूसरे वर्ष 17 एवं 19 वर्षीय दोनों वर्गों की चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।

पदक एवं राज्य स्तर पर चयन:
17 वर्षीय वर्ग में आरती एवं नदिनी प्रजापत ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए चयन हासिल किया। वहीं 19 वर्षीय वर्ग में सावित्री एवं आइना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर पर स्थान बनाया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी आरती एवं नदिनी ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक हासिल किया। सावित्री एवं आइना ने एक-एक स्वर्ण व दो-दो रजत पदक जीते, जबकि बबीता ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए।
विद्यालय व ग्रामीणों में खुशी की लहर:
छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय पहुंचने पर प्राध्यापक राजेंद्र प्रसाद, सहदेव सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, जयप्रकाश, बनवारी लाल, ज्वाला प्रसाद, हनुमान सिंह, महावीर सिंह, मीनू शर्मा, सीमा, प्रियंका, नीलम, भागीरथ प्रजापत सहित समस्त स्टाफ व ग्रामीणों ने विजेता छात्राओं का भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












