श्रीडूंगरगढ टुडे 10 अगस्त 2026
सावन माह के आज दूसरे सोमवार को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में स्थित शिवदयाला प्रागंण में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान शिव के बाबा महाकाल के स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर शिव दरबार की आकर्षक सजावट होगी। सोमवार शाम 8 बजे महाआरती होगी। महाआरती के पश्चात शिवभक्ति से ओत-प्रोत भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर भक्ति रस का आंनद लेंगे। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हनुमान कुदाल एंड पार्टी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिव भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।



