श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अगस्त 2026
बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर के शिवदयाला प्रागण में सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव का अमरनाथ स्वरूप में बाबा बर्फानी के रूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा शाम 8 बजे महाआरती होगी।इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक नारायण कलानी द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए आग्रह किया है।



