श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मई 2026
न्यायिक प्रशासन में फेरबदल करते हुए 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।



आदेशों के तहत श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में कार्यरत सरिता नौशाद को जालोर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का दायित्व सौंपा गया है। वहीं चूरू से जितेन्द्र रैया का तबादला अलवर किया गया है, जहां उन्हें अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कोटा में कार्यरत रीतिका चौहान को चूरू में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश सह अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया गया है।


