श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मई 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर के दौरान ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गणमान्य अतिथियों द्वारा अवलोकन:
रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल जी सुथार, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज पूनिया वीर ने किया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण विषय पर बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की सराहना की और बच्चों के रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
प्रमुख गतिविधियां:
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा जलनिकासी हौज की साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने आमजन को स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जल ही जीवन है और इसकी एक बूंद बचाना हम सभी का कर्तव्य है।
उपस्थिति:
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य पवन शर्मा, शिविर प्रभारी श्री किशोर सिंह, सह प्रभारी गोवर्धन डूडी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्राचार्य पवन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।











